शिकोहाबाद। मिठाई की दुकान पर घरेलू गैस सिलिंडर को बदलते समय अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखा हुआ हजारों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही एक व्यक्ति भी आग में झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी चौराहे के समीप रामनिवास की मिठाई की दुकान है। जहां संतोष निवासी ग्राम पीता थाना घिरोर जनपद मैनपुरी काम करता है। दुकान पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा था। रविवार को सिलिंडर बदलते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान एवं उसके आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा हुआ हजारों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग बुझाने के चलते संतोष भी झुलस गया। जिसे उपचार के लिए पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार कराया गया है।