आगरा। थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र की अक्का वाली गली में बुधवार शाम 6 बजे के करीब बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मोहित कुमार और सिपाही सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ने फायर उपकरणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। आग आसपास के मकानों और बिजली लाइनों तक नहीं फैल सकी।