बाह। भदरौली में कपिल मुखिया के घर में शनिवार दोपहर 1 बजे शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में बिस्तर, एलईडी आदि लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। घर आग और धुंए से भर गया था। परिजन ने किसी तरह खुद को बचाया। आग बुझाने में जुटे, कामयाब न होने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर बाह से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग की लपटों से सामान जलकर नष्ट होने के आलवा खिड़की, जंगले आदि भी क्षतिग्रस्त हो गए। धुएं से घर की दीवारें काली हो गईं। लाखों का नुकसान हुआ है।