बाह: उमरैठा में करब के पूंज में लगी आग
बाह। बासौनी के उमरैठा गांव में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे अनुज भदौरिया के खेत पर रखे करब के पूंज में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग को बाह से पहुंची फायर ब्रिगेड बुझाती, तब तक 100 से ज्यादा बंडल जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।