फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सचिवालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कंप्यूटर समेत सामान जला

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद के गांव कृपालपुरा में सचिवालय में लगी आग
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद के गांव कृपालपुरा स्थित पंचायत सचिवालय में शनिवार रात करीब 9:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सचिवालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, एलईडी, कैमरे की डीवीआर समेत टेबल-कुर्सियां जलकर राख हो गईं। ग्राम पलिया कृपाल के प्रधान बंटी कुशवाह ने बताया सूचना पर पंचायत सहायक आकाश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पानी आदि की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें