आगरा। ईदगाह स्टेशन स्थित पार्किंग के संचालन समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ थाना रकाबगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तोपखाना नाई की मंडी निवासी सोहेब अंसारी ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब नौ बजे पार्किंग से अपनी कार लेकर निकल रहे थे। पार्किंग संचालक तेजपाल रसीद मांगने पर गाली-गलौज करने लगा। उनके विरोध करने पर तेजपाल ने संजय, देवेंद्र धाकड़ और 8-10 लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने उनके और दोस्त राहुल सिंह के साथ मारपीट की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।