सैंया। एसडीओ खेरागढ़ अरविंद कुमार और जेई विजय कुमार के नेतृत्व में चेकिंग टीम ने शनिवार को ग्राम धाना अयेला, लादूखेड़ा मोड़, मुख्य बाजार सैंया, जोधपुरा, डाडकी और रणजीतपुरा में अभियान चलाया। इस दाैरान जमुना दास, शेर सिंह, ज्ञान सिंह, शहजाद, प्रताप सिंह, तुलसी दास, प्रदीप और प्रेम सिंह बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी के खिलाफ कमला नगर (आगरा) स्थित विद्युत चोरी निरोधक थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।