चिकित्सक दम्पति अस्पताल में ही घर है।
- फोटो : AMAR UJALA
आगरा में बाईपास निवासी हॉस्पिटल संचालक चिकित्सक दम्पति का बेटा 20 मार्च को अमेरिका से दुबई होते हुए दिल्ली से कार द्वारा आगरा आया। परन्तु माता पिता ने पुत्र की न कोई जानकारी दी, न उसकी जांच कराई। ब्रहस्पतिवार को जांच में 21 वर्षीय इस युवक में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला। परिवार की इस लापरवाही पर डीएम प्रभू एन सिंह ने अन्य लोगो की जान से खिलवाड़ और महामारी फैलाने के मामले में चिकित्सक दम्पत्ति समेत तीन के विरुद्ध एफआईआर के आदेश किए हैं। डीएम ने बताया इन लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना नहीं दी। नहीं बताने पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। माता-पिता द्वारा हॉस्पिटल में अन्य रोगियों को देखना भी अच्छा नहीं है। तीन के खिलाफ धारा - 188 / 269/270 के तहत मुकदमा किया जा रहा है। आगरा में दूसरा मामला महामारी फैलाने व संधिग्ध रोगी की सूचना छुपाने के मामले में आगरा में रेलवे अधिकारी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। रेलवे अधिकारी ने अपनी बेटी की सूचना छुपाई व जांच में सहयोग नहीं किया। दूसरा मामला चिकित्सक दम्पति का है, इन्होंने अपने बेटे की सूचना नहीं दी।