फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला से बदसलूकी मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी पूजा देवी पत्नी दीवान सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मई को दोपहर करीब 12 बजे वह खेत पर शौच के लिए गई थीं। आरोप है कि तभी गांव निवासी अवधेश पुत्र साहब सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला का कहना है कि आरोपी पिछले दो दिनों से लगातार अपशब्द कहकर परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें