फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया था। दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को बाह फतेहाबाद मार्ग पर सनराइज हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। हादसे में मध्य प्रदेश के जिला मुरैना थाना पोरसा के गांव मेंहदोरा निवासी बलराम और उनकी पत्नी रेखा देवी की मौत हो गई थी। मृतक के भाई अजय पाल ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध थाना फतेहाबाद में केस दर्ज कराया है।