शमसाबाद। शमसाबाद में विद्युत विभाग में बिजली चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। स्मार्ट मीटर से कटे हुए कनेक्शन की जांच की गई, जिसमें दो उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। विद्युत विकासखंड अधिकारी विकास नाथ तिवारी ने बताया शमसाबाद के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। गांव में पहले से ही 15 कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन चेकिंग के दौरान दयाशंकर व महेश चंद्र दोनों ग्रामीण विद्युत कनेक्शन कटने के बाद भी तार जोड़कर अवैध रूप से विद्युत का इस्तेमाल कर रहे थे। इन दोनों के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाना कमलानगर आगरा में मामला दर्ज किया गया है।