फतेहाबाद। क्षेत्र में फसलों की बर्बादी और सड़क दुर्घटनाओं से परेशान किसानों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एडीओ पंचायत महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में सचिव कमल सिंह ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 14 आवारा गोवंशों को पकड़ा। 6 गोवंशों को नगरचंद गोशाला तथा 8 गोवंशो कों मड़ायना गोशाला भेजा गया।