बरहन। थाना क्षेत्र के गांव मझौआ निवासी टिंकू कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उनका आरोप है कि छोटा भाई अमित कुमार मंगलवार रात मकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था। पड़ोसी भूपेंद्र पुत्र अशोक कुमार ने उसके सिर में गोली मार दी। अमित के चिल्लाने पर परिजन जाग गए। थाना प्रभारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।