फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज उत्पीड़न में सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम जहानपुर निवासी पल्लवी कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने पति किशनलाल, सास रति, ससुर दून्ना, ननद रेखा, रोशनी, जेठ बाबूराम तथा एक अन्य नामजद आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में पल्लवी ने बताया कि उसकी और बहन कविता की शादी 2 मई 2022 को धौलपुर जिले के बसेड़ी निवासी किशनलाल व कुलजीत के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति किशनलाल और उसके परिजन ने अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें