फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता मदीना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में फतेहपुर सीकरी के तेहरा दरवाजा निवासी भूरा खां से हुआ था। विवाह के बाद पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करने लगा। दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन भी उसका उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि 22 फरवरी को पति भूरा, जेठ शकील और ससुर नविया खां ने कमरे में बंद कर उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने पति भूरा, जेठ शकील और ससुर नविया खां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें