फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को कुरावली रोड पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला पजाबा निवासी 55 वर्षीय शशि कुमारी बृहस्पतिवार को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उनका उपचार सैफई में चल रहा था। शनिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे परिजनों और ग्रामीणों ने कुरावली रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जाम लगाने वाले महेंद्र सिंह गांव बुर्रा बिछवां, मोहब्बत सिंह एटा, पंचम सिंह नगला पजाबा, माया देवी बुर्रा, प्रकाश नगला पजाबा, बिरजू, राजू बढई नगला पजाबा सहित 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें