फतेहपुर सीकरी। कस्बा के मोहल्ला शेख रहीमुल्लाह निवासी रेशमा पत्नी चांद ने मोहल्ले की तीन महिलाओं के खिलाफ पीटने और गाली-गलाैज की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनके साथ रोज गाली-गलाैज करती हैं। शनिवार को उनको डंडे से पीटा जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।