बंदी के दिन दुकान खोलने पर वसूला 11 हजार का जुर्माना
-तहसीलदार ने किया बाजार का भ्रमण
करहल। साप्ताहिक बंदी के दिन मंगलवार को तहसीलदार ने बाजार का भ्रमण किया। दुकानेंं खुली मिलने पर छह दुकानदारों से 11 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
तहसीलदार कमल कुमार सिंह ने मंगलवार को कस्बा में साप्ताहिक बाजार बंदी का पालन कराया। नगर पंचायत और पुलिस टीम के साथ कस्बे में भ्रमण कर दुकानों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान बाजार में संजय किराना स्टोर, प्रदीप कुमार, उमाशंकर, अनस मोबाइल, कल्लू फर्नीचर, कमलेश जैन की दुकानें खुली मिलीं। दुकानें खोले मिले छह दुकानदारों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। तहसीलदार ने कहा कि दुकानदार साप्ताहिक बंदी के नियम का पालन करें। साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने बाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की भी चेतावनी दी। रामगोपाल शर्मा, दयानंद, सुमेर सिंह मौजूद रहे।