फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जनवरी में

Thu, 31 Oct 2024 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता एक जनवरी 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें दावे आपत्तियां ली जाएंगी और दुरुस्त करने के बाद 6 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 29 अक्तूबर को दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए कर दिया गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसी अवधि में 9 व 11 नवंबर एवं 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर पूर्ण कर लिया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों इत्यादि को आयोग की अनुमति के बिना 29 नवंबर से 6 जनवरी 2025 के मध्य स्थानांतरित करने पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें