आगरा। पश्चिमपुरी, बोदला, राहुल नगर, दीप नगर, आवास विकास कॉलोनी और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह जब जलापूर्ति हो तो दो दिन की जरूरत का पानी भरकर रख लें। फिर सोमवार की सुबह ही जलापूर्ति हो पाएगी। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-2 स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन की टंकी और जलाशय की सफाई का काम आज सुबह जलापूर्ति के बाद शुरू करा दिया जाएगा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि शनिवार की सुबह जलापूर्ति के बाद सफाई शुरू होगी, जो रविवार तक चल सकती है। ऐसे में शनिवार शाम और रविवार को पूरे दिन जलापूर्ति ठप रहेगी। पश्चिमपुरी और इसके आसपास शास्त्रीपुरम रोड की कॉलोनियों तथा बोदला में राहुल नगर और दीप नगर के पास का क्षेत्र ज्यादा प्रभावित रहेगा।
इन नंबरों पर फोन करके मंगवाएं टैंकर
टोल फ्री नंबर- 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर- 8192095401
विनीत चौधरी- 8192095732