दो पक्ष में हुई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
किशनी। धरमंगदपुर में बकरी ने लौकी की बेल खा ली। इसी बात को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के प्रदीप बाथम ने तहरीर दी। बताया कि पड़ोसी रामू की जमीन पर लौकी की बेल लगी हुई है। पास में उनकी बकरी बंधी हुई थी। गांव निवासी धीरू ने आकर कहा कि बकरी ने लौकी बेल खा ली है। इसी बात को लेकर उनकी पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष से धीरू ने आरोप लगाया कि प्रदीप की बकरियों ने उसकी लौकी की फसल को बर्बाद कर दिया। रोकने पर प्रदीप, मनोज ने उस की पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
किशनी। गांव समान निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शनिवार की शाम पुत्र गोलू और टिंकू बकरियां चराकर लौट रहे थे। तभी गांव निवासी बबलू, रिंकू और बलवंत ने आकर बच्चों की पिटाई की। जब वह पत्नी के साथ बचाने के लिए गया तो उन्हें भी पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद