फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Sat, 04 Mar 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव फतेहगढ़ी में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव निवासी एक पक्ष से माया देवी ने शिकायत दी। बताया कि गांव निवासी कमलेश सिंह, सनोज, सचिन ने कूड़ा डालने के विवाद में गाली गलौज करते हुए पिटाई की। जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे पक्ष से शीतला देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि हृदेश सिंह, सुमन, महेश जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर रहे थे। वहां लगे पौधों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
भाभी को पीटकर किया घायल
करहल। गांव मदरावली में शराब के नशे में धुत देवर ने भाभी को पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता मनीषा देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार की रात देवर शराब पीकर आया और गालियां देने लगा। जब मना किया तो लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें