फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक खड़ी करने को लेकर दुकानदारों में मारपीट

Sun, 23 Apr 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। सदर बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। थाना किशनी क्षेत्र के सदर बाजार निवासी लकी चौहान ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार सुशील, शिवम, चंक्रेश और चंदन से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। उक्त विवाद को लेकर आरोपियों ने उसे लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए लकी व मौसम की भी पिटाई की गई। पुलिस ने घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

-
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
कुसमरा। यादव नगर चौराहा पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। गांव उजागरपुर निवासी रिंकू बाइक से बाजार आया हुआ था। तभी यादव नगर चौराहा के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को लोगों ने किशनी सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें