फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोरापाड़ा निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसकी 10 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस की 13 वर्षीय किशोरी से उसका झगड़ा हो गया। किशोरी की बुआ ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की। वह बेटी को बचाने पहुंचीं, तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।