फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप: कासगंज के अशोकपुर में घर-घर बिछीं चारपाईं, 15 नए मरीज मिले

Wed, 04 Oct 2023 02:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के अशोकपुर में बुखार तेजी से फैल रहा है। आलम ये है कि घर-घर चारपाईं बिछ गईं है। हाल में 15 नए मरीज बुखार के मिले हैं। 
 
विज्ञापन
बुखार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार फैल रहा है। ग्राम अशोकपुर में बुखार का प्रकोप फैल गया। विभाग की टीम ने पहुंच कर मरीजों की जांच की। 15 मरीज बुखार से पीडित मिले। इसके अलावा त्वचा सहित अन्य बीमारियों के मरीज पाए गए।
विज्ञापन


 विभाग को गांव में बुखार फैलने की सूचना मिली। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र से गांव में टीम को भेजा गया। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का इलाज किया। 15 मरीज बुखार के मिले। इनके रक्त की जांच को सैंपल लिए गए। इसके अलावा , 4 मरीज त्वचा रोग के, के 17 मरीज़ अन्य बीमारियों के पाए गए। ग्रामीणें को डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। गांव में दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि अशोकपुर में बुखार की सूचना पर चिकित्सकों की टीम को भेजा गया।मरीजों को आवश्यक दवा दी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें