फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित 182 मरीज पहुंचे अस्पताल, बालक भर्ती

सार

जिले में संक्रामक रोगों का कहर लगातार बना हुआ है।इसके साथ सांस, डायरिया सहित अन्य बीमारी के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। जिले में संक्रामक रोगों का कहर लगातार बना हुआ है। सोमवार को 182 मरीज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुुंचे। एक बालक को चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। इसके साथ सांस, डायरिया सहित अन्य बीमारी के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल पर 1473 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर हो रहा है। जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की कतार लगना शुरू हो गई। जिससे अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। जैसे तैसे पर्चा बनवाने के बाद मरीज इलाज के लिए चिकित्सक के पास पहुंचे तो वहां भी लाइनें लगना शुरू हो गईं। अस्पताल पर पहुंचने वाले 1135 नए मरीजों में 182 बुखार से पीड़ित निकले। अस्पताल पर अपनी मां के साथ इलाज के लिए पहुंचे मुबारिकपुर माफी के सारिक (7) को तेज बुखार देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। उसकी बहन इनफत 2 वर्ष भी बुखार से पीड़ित पाई गई। इसके अलावा 35 मरीज डायरिया व 41 मरीज सांस के इलाज कराने के लिए पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, चर्म रोग आदि से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें