बरनाहल। बरनाहल में रविवार को उप जिलाधिकारी करहल द्वारा खाद बीज की दुकानों पर चेकिंग की गई। ओवर रेटिंग करने वाले एक दुकानदार की दुकान को सील किया गया। एक दुकानदार को नोटिस दिया गया।
उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा द्वारा खाद बीज की दुकानों को चेक किया गया। दो दुकानों को चेक किया गया। एक दुकान पर पॉस मशीन एवं स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने से दुकानदार को नोटिस दिया गया। डालूपुर रोड स्थित देव किसान सेवा केंद्र को ओवर रेटिंग तथा स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर नहीं मिलने, एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी दवाओं की बिक्री करने पर दुकान को सील कर दिया। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए।