मैनपुरी। तीन उर्वरकों के नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल हो गए। रिपोर्ट आने पर जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सूर्यप्रताप सिंह ने दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। साथ ही संबंधित उर्वरक के विक्रय पर भी पाबंदी लगा दी है। विक्रेताओं को निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।
उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जुलाई और अगस्त में अभियान चलाकर उर्वरकों के नमूने लिए गए थे। फौजी खाद बीज भंडार फर्दपुर से 1 अगस्त 2024 को जिंक सल्फेट का नमूना लेकर भेजा था। इससे पहले 26 जुलाई 2024 को गायत्री खाद बीज भंडार मैनपुरी से जिंक सल्फेट और माइक्रो न्यूट्रिएंट क नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था।
जांच रिपोर्ट आई तो तीनों नमूने जांच में फेेल हो गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला कृषि अधिकारी ने दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। निलंबन आदेश जारी कर संबंधित उर्वरक के विक्रय पर रोक लगा दी है।