फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद की खेप मिली, किसान कर सकेंगे बुवाई

Sun, 08 Sep 2024 05:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रबी की फसल की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सहकारिता विभाग ने समितियों को 1375 मीट्रिक टन खाद मुहैया करवा दी। इसके बाद किसान इन समितियों से खाद लेकर अपने खेतों में फसल की बुवाई का काम सहजता से कर सकेंगे। रबी की फसलों में गेहूं, आलू, मटर, चना, अलसी, सरसों और जौ की बुवाई जाती है। जिले में इनमें से आलू, सरसों, मटर व गेहूं की सबसे अधिक खेती होती है। अक्टूबर माह में इस फसल की बुवाई शुरू हो जाती है। फसलों की बुवाई के समय डीएपी लगाई जाती है। ऐसे में इस सीजन में डीएपी की सबसे अधिक मांग रहती है। किसानों को घंटों लाइन में लगकर खाद खरीदनी पड़ती है। किसानों को खाद के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। सहकारिता विभाग ने खाद की डिमांड शासन को भेज दी है। शासन से आपूर्ति शुरू हो गई है। खाद की पहले खेप में सहकारिता विभाग को 1375 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई गई है। एआर को-आपरेटिव बीके मिश्रा, का कहना है कि जिले को डीएपी की आपूर्ति शुरू हो गई है। आपूर्ति मिलने के बाद सहकारी समितियों को खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें