फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल में गिरी महिला पर्यटक, हाथ में हुआ फ्रैक्चर

Fri, 05 Jan 2024 09:30 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताज के मुख्य गुंबद पर महिला पर्यटक का पैर फिसल गया, जिससे वो गिर गईं। महिला के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। प्लास्टर कराने के बाद परिजन महिला को अपने साथ ले गए।
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गलन और कोहरे की वजह से ताज का दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या बृहस्पतिवार को घट गई। केवल 21 हजार सैलानी पहुंचे। यह संख्या बीते दिनों के मुकाबले आधे से भी कम रही। वहीं मुख्य गुंबद पर पैर फिसलने से मऊ की 56 वर्षीय महिला गिर पड़ीं। महिला के हाथ में फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन


ताज घूमने आई मऊ जिले के चिरवाकोट निवासिनी सरस्वती देवी मुख्य गुंबद पर संतुलन बिगड़ने से गिर गईं। एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां एक्सरे में बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर निकला। प्लास्टर कराने के बाद परिजन महिला को अपने साथ ले गए।

ताजनगरी आगरा में तीसरे दिन कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन ठंडी हवाओं के चलते शहरवासियों का गलन से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें