फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समारोह में छात्राओं का किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनाना जाट में सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में महक ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12 में शिवानी प्रथम, कंचन द्वितीय एवं गौतमी तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका) विश्व प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि वीडी पाराशर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य वर्षा जैन, सुमन लता यादव, डॉ.अर्चना वर्मा, रूबी वर्मा, शादाब तबस्सुम, प्रतिभा अस्थाना, सुरेखा चौधरी आदि मौजूद रहीं। संचालन निशी श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें