फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटे को साथ लेकर महिला पुलिसकर्मी ने की ड्यूटी

Fri, 05 May 2023 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव का समय है और पुलिस की नौकरी है। ऐसे में कर्तव्य पालन हर हाल में करना ही होगा। बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा ही नजारा सदर कोतवाली में देखने को मिला। कोतवाली के अधिकतर पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे। वहीं एक महिला कर्मी को पहरेदारी की ड्यूटी दी गई। उक्त महिला कर्मी के चार साल का पुत्र भी साथ था। कर्मी ने अपनी जिम्मेदारी संभाली और कंधे पर इंसास रखने के साथ ही पुत्र को पास ही कुर्सी पर बैठा लिया। इस तरह से पुलिस की ड्यूटी भी निभाई और मां का फर्ज भी निभाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें