फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला कांस्टेबल ने पुलिस की वर्दी में रील बनाकर की वायरल, निलंबित

Wed, 08 Nov 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। सहावर कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी आरती सोलंकी ने पुलिस की वर्दी में फिल्मी गीत ‘जिंदगी ने दी हवा थोड़ा सा धुआं उठा और आग जल गई’ पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वर्दी में रील वायरल होने का मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।महिला आरक्षी आरती सोलंकी सहावर कोतवाली में तैनात हैं। उसने अपने आवास में पूरी अदाकारी के साथ फिल्मी गाने पर वीडियो शूट किया और यह रील बनाकर वायरल कर दी। मंगलवार की सायं एसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने पूरे मामले की इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें