फोटो26कासगंज में बीएलओ को सम्मानित करते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। कासगंज विधानसभा क्षेत्र में भी एसआईआर का काम तेजी पर चल रहा है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 200 प्राइमरी पाठशाला इटौआ की महिला बीएलओ सुषमा कुमारी को अपने बूथ का कार्य पूर्ण करने व डिजीटाइजेशन का कार्य पूरा करने पर सम्मानित किया गया है। एसडीएम सदर संजीव कुमार ने बीएलओ की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद