फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला अधिवक्ता ने लगाया धमकी देने का आरोप

Fri, 05 Jul 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। तहसील में कार्यरत महिला अधिवक्ता को एक मुकदमे को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला अधिवक्ता मीना शाक्य ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को शिकायत दी है। बताया है कि शुक्रवार की सुबह वह अपने बस्ते पर बैठी हुईं थी। तभी रसूखदार स्टांप वेंडर बस्ते पर आया और गाली गलौज करने लगा। धमकी देते हुए कहा कि उसके पास कई ट्रक हैं। ट्रक से कुचलवाकर मार डालेगा। इससे पहले भी वह धमकी दे चुका है। बताया कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो वही जिम्मेदार होगा। एक मुकदमे को लेकर स्टांप वेंडर विरोध मान बैठा है। पीड़ित अधिवक्ता ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें