किरावली। गांव गुढ़ा में गुलाब सिंह के छोटे बेटे आकाश की शादी 18 फरवरी को थी। शनिवार को इस उपलक्ष्य में दावत रखी गई थी। पर, इससे पहले ही शुक्रवार को अचानक गुलाब सिंह की तबियत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शनिवार को परिजन उन्हें लेकर घर गए। घर पहुंचने के बाद रात में अचानक फिर से उनकी तबियत बिगड़ी और सांसें थम गई। मौत से घर में शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया। मृतक के बड़े बेटे रवि ने बताया कि शनिवार को होने वाली दावत में मिठाई आदि बन गई थी। पिता के निधन के बाद माहौल गमगीन है। अब बस शादी की रस्म अदायगी की जाएगी। सिर्फ घर के कुछ लोग जाकर शादी कराकर चले आएंगे।