फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ससुरालियों ने बहू को पीटा...फिर छत से फेंक दिया; घायल बेटी को चारपाई पर लेकर सीपी ऑफिस पहुंचा पिता

Tue, 22 Aug 2023 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ससुरालियों ने पहले बहू को पीटा फिर छत से फेंक दिया। घायल बेटी को चारपाई पर लेकर पिता सीपी ऑफिस पहुंचा। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
Agra: ससुरालियों की पीटाई से घायल बेटी को चारपाई पर लेकर सीपी ऑफिस पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो सगी बहनों की शादी दो सगे भाइयों से हुई। ससुरालियों ने दो बहनों को पीटा। इसके बाद एक को छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। मंगलवार को परिजन घायल विवाहिता को चारपाई पर लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। मामले में पुलिस आयुक्त ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मामला डौकी थाना क्षेत्र के नगला देवहंस का है। डेरा सरस, नाई की मंडी निवासी सुशीला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले डौकी के नगला देवहंस निवासी महेश और बहन सुनीता की शादी राहुल से हुई थी। महेश और राहुल सगे भाई हैं। एक साल पहले महेश की मौत हो गई। तब से ससुराली उत्पीड़न कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले ससुरालियों ने पीटा। वह शिकायत करने थाना डौकी आई, तो पीछे से राहुल और ससुरालियों ने बहन सुनीता को दो मंजिला घर की छत से फेंक दिया। उसके पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें