फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर का हत्यारोपी को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
11एमएनपी-09-ससुर का हत्यारोपी दामाद पुलिस हिरासत में - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव रामगढ़ी निवासी रामप्रकाश की हत्या करने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने रविवार को जेल भेजा, इससे पूर्व एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी। बताया कि जायदाद का लालच ने आरोपी को ससुर का हत्यारा बना दिया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि रामगढ़ी निवासी रामप्रकाश की हत्यारोपी दामाद योगेश उर्फ रजनेश निवासी नगला मोहन जनपद एटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त और कारतूस भी बरामद किए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी के समय रामप्रकाश ने तीनों बेटियों के नाम जायदाद करने की बात कही थी, लेकिन अब वह दूसरी शादी करना चाह रहे थे। वह काफी समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। घटना वाले दिन भी वह समझाने के लिए आया था, लेकिन रामप्रकाश नहीं माने तो उसने गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें