फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को अगवा करने के मामले में ससुर ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला को अगवा करने के मामले में महिला के ससुर ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 जनवरी को महिला शौच के लिए खेत पर गई हुई थी। जो काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान शुक्रवार को महिला के ससुर को जानकारी हुई कि महिला को सिढ़पुरा के दहली खुर्द निवासी विनय अगवा कर ले गया है। ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ह। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से महिला की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि ससुर की तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही महिला को बरामद करके न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें