फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक बाइक सवार की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। कस्बे में शुक्रवार की रात कपिल मुनि आश्रम के पास बाइक सवार पिता-पुत्री को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिरकिचिया निवासी 47 वर्षीय राजेश उर्फ पप्पू जोशी शुक्रवार को 12 वर्षीय पुत्री पूर्वा के साथ भोगांव से रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में कपिल मुनि आश्रम के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पूर्वा की हालत गंभीर है। मृतक के पुत्र अभिषेक ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें