फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला की गोली मारकर हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजने के साथ ही अन्य तीन आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


रविवार रात को थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रामनगर में रेखा देवी पत्नी कैलाश चंद्र की नामजदों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के पति कैलाश चंद्र की ओर से गांव के ही पांच नामजदों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी निरीक्षण किया था। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम समेत चार टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने सोमवार शाम को दो आरोपियों को भोगांव रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सर्वेश पुत्र उमाचरन और उमाचरन पुत्र हुकुम सिंह निवासी रामनगर शामिल हैं। दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर भोगांव अजीत सिंह ने बताया कि बाकी तीन आरोपी आकाश, आदर्श और रामप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें