फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ‘सेलिब्रेशंस बाय अंजलि’ फैशन प्रदर्शनी आज

विज्ञापन
06 एडीवीटी फोटो आगरा (अंजलि)
विज्ञापन
आगरा। शहर के होटल हॉलिडे इन में शुक्रवार (7 अगस्त) को ‘सेलिब्रेशंस बाय अंजलि’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसमें आधुनिक एवं पारंपरिक फैशन के चुनिंदा उत्पाद उपलब्ध होंगे। आयोजक अंजलि ने बताया कि प्रदर्शनी में फैशन उत्पाद, वस्त्र, सौंदर्य प्रसाधन, घर की सजावट का सामान, जूते-चप्पल, गहने, बैग, एसेसरीज, स्वास्थ्य उत्पाद, खाद्य पदार्थ और फैंसी राखी जैसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री होगी। हरियाली तीज और रक्षाबंधन के अवसर पर यह प्रदर्शनी खास होगी। प्रदर्शनी में इंडियन, इंडो-वेस्टर्न, वेस्टर्न और ट्रेडिशनल एथनिक वेयर के परिधान उपलब्ध रहेंगे। प्रवेश निशुल्क रहेगा और प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, गुरुग्राम, लुधियाना, प्रयागराज, चंडीगढ़ और बरेली सहित देश के विभिन्न शहरों से कई प्रदर्शक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें