आगरा। किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र चलाने और उसके रखरखाव के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें लखनऊ के रहमान खेड़ा स्थित प्रशिक्षण राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में भेजा जाएगा। इच्छुक किसान उपनिदेशक कार्यालय में 10 अगस्त तक आवेदन जमा कर दें। कृषि उपनिदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि किसानों को लेजर लैंड लेवलर, सुपर सीडर एवं सीड ड्रिल कैलिब्रेशन के संचालन, उपयोग और रखरखाव संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान जिनकी उम्र 25 से 45 के बीच है, वे आवेदन कर सकते हैं।