फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों का होगा सम्मान

Tue, 23 Dec 2025 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों का होगा सम्मान
विज्ञापन
अटल की जयंती पर लगेगा 5 दिवसीय किसान मेला बाह। बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि समारोह में उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह के लिए पांडाल तैयार हो गया है। मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 24 से 28 दिसंबर तक किसान मेले का आयोजन होगा। उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि मेले में कृषि विशेषज्ञ किसानों को अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी देंगे। जिससे किसान अपनी उपज बढ़ा सकेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर में विकास कार्यो के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर में आए थे। सभा मंच के नजदीक बनी बैरीकेडिंग के पास सांड़ पहुंच गया था। अचानक बिदके सांड़ से अफरातफरी मच गई थी। बटेश्वर में दो पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मंगलवार से किसान मेले का आयोजन शुरू होगा। आयोजन से पहले बटेश्वर क्षेत्र में विचरण करने वाले छुट्टा मवेशियों को पकड़ने का अभियान पंचायत एवं पशुपालन विभाग ने चलाया। बटेश्वर के मंदिर, घाट, सड़क और गलियों से लेकर बीहड़ तक से छुट्टा मवेशियों को पकड़ा गया। छुट्टा मवेशियों को गोशाला भेजा गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवांगी उदैनिया ने बताया कि बटेश्वर क्षेत्र से 25 गोवंश पकड़ कर रैपुरा भदौरिया की गोशाला में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें