फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान ड्रोन से खाद का छिड़काव कर सकेंगे खेतों में

Fri, 14 Nov 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के किसान ड्रोन से खेतों में खाद का छिड़काव कर सकेंगे। कृषि विभाग ने इफको के सहयोग से सोरोंजी के होडलपुर में सरसों की फसल में प्रयोगात्मक छिड़काव कराया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव फसल की वनस्पति वृद्धि व विकास की अवस्था पर करना लाभदायक होता है। ड्रोन से एक एकड़ क्षेत्रफल में छिड़काव का कुल खर्च 400 रुपये प्रति एकड़ होता है। जनपद में इस समय कुल 3 ड्रोन उपलब्ध है। ये ड्रेान कृषि मंत्रा ढोलना, साधन सहकारी समिति सोरोंजी और आईएफएफडीसी सिढ़पुरा के पास उपलब्ध है। किसान ड्रोन संचालकों से संपर्क कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एख एकड़ क्षेत्रफल में ड्रोन से छिड़काव करने पर मात्र 8-10 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें