फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेमौसम सब्जियों उगा सकेंगे किसान

Fri, 02 May 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में जिला उद्यान अ​धिकारी किसान को पॉली खेती के बारे में जानकारी देते हुए ।
विज्ञापन
कासगंज। सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना किसानों की आय में बढ़ोतरी करेगी। उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस योजना के तहत किसानों को फूल और सब्जियों की उन्नत खेती के लिए तकनीकी सहायता के साथ-साथ अनुदान भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करते हुए कृषि आय में वृद्धि करना है।जिला उद्यान अधिकारी रविचंद्र जयसवार ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को पॉली और ग्रीन हाउस निर्माण पर लागत का 50 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान अब बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती कर सकेंगे, जिससे बाजार में उनकी मांग बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। यह योजना उन किसानों के लिए लाभकारी होगी जो कम क्षेत्रफल में उच्च आय चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले में उन्नत किस्म के फूलों जैसे गेंदा के साथ-साथ टमाटर, शिमला मिर्च, खीरे की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर फूलों और सब्जियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इस योजना का किसान अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विभाग से संपर्क करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें