फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीज न मिलने से नाराज किसानों ने तहसीलदार से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय कृषि बीज भंडार फतेहाबाद पर कई दिनों से बीज न मिलने से नाराज आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर विरोध जताया और तहसीलदार से शिकायत की। जाजपुर, भोगपुरा, छोटी बसई, रामपुर, लालपुर, बमरौली और सादलियापुरा आदि गांवों से पहुंचे किसानों प्रमोद, प्रेमवती, मोहन सिंह, महेंद्र सिंह आदि का आरोप था कि वे कई दिनों से गोदाम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल रहा है। गोदाम पर केवल जान-पहचान और चुनिंदा लोगों को ही प्राथमिकता के आधार पर बीज दिया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद किसान परेशान हैं। तहसीलदार शिखर मिश्रा ने राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी को फोन पर निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों को पारदर्शिता के साथ जल्द से जल्द बीज वितरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें