फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीट व रोग प्रबंधन पर पूरा ध्यान रखें किसान

Sun, 02 Jun 2024 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने ग्राम दीपपुर पहुंचकर गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की गई। सर्वे टीम को 15 जून तक सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि किसान गन्ना की फसल में सम सामयिक कीट व रोग प्रबंधन पर पूरा ध्यान रखें। समय पर सिंचाई करते रहें। खरपतवार पर भी नियंत्रण रखें। यदि गन्ना की उपज अच्छी पानी है तो पेडी प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखे। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सर्वे के लिए गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिल की 16 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। अब तक 153 गांव में 4127 किसानों के 2852 हेक्टेयर फसल का सर्वे किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक मुकेश सिंह, चीनी मिल गन्ना पर्यवेक्षक ब्रह्मा शंकर उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें