फसल अवशेष जलाने से बचें किसान
मैनपुरी। धान की कटाई शुरू हो चुकी है। धान 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में हुआ है। फसल अवशेषों को खेतों में जलाने की घटनाएं प्रकाश में आई हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि किसान फसल अवशेष जलाने से बचें। फसल अवेशषों को जलाना दंडनीय अपराध है। फसल अवशेष जलाते हुए पकड़े जाने पर कृषि भूमि का क्षेत्रफल दो एकड़ से कम होने पर ढाई हजार रुपये, पांच एकड़ से कम होने पर पांच हजार रुपये, पांच एकड़ से अधिक होने पर 15 हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। संवाद