कासगंज। पटियाली क्षेत्र में किसानों की खतौनी में लेखपालों ने अंश निर्धारण गलत फीड करा दिए है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खतौनियों का संशोधन कराए जाने की मांग की।सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि क्षेत्र में लेखपालों ने पूर्व में किसानों की खतौनी डाटा एंट्री ऑपरेटर से फीड कराई थी। उनका आरोप है कि उसमें किसानों की भूमि का अंश निर्धारण गलत फीड करा दिया है। उन्होंने लोगों से जमीनों के मालिकाना हक के बारे में जानकारी नही की। लेखपालों ने अपने घर पर बैठकर डाटा एंट्री करा दी। तहसील से खेतों की फर्द निकलवाने पर किसानों को गलत हिस्से के बारे में जानकारी होती है। जिलाधिकारी को संबोधित पटियाली एसडीएम कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर खतौनी के अंश निर्धारण सही कराए जाने की मांग की।